फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर राजस्व, बिजली व पुलिस विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें; VIDEO

जन समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सकलडीहा में शनिवार को जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 108 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या गंभीरता से सुनकर उसका समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित पेंशन, वरासत जैसे लाभार्थीपरक मामलों को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व, विकास, सिंचाई, विद्युत और पुलिस विभाग से संबंधित आई हैं। इन सभी विभागों को विशेष सतर्कता बरतने और समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से सभी शिकायतों की निगरानी की जा रही है और पूर्व की तुलना में निस्तारण की स्थिति में सुधार हुआ है। इसके बावजूद अधिकारियों को और अधिक संवेदनशील होकर कार्य करने की जरूरत है। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, पीडी डीआरडीए बीबी सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें