फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में जयकारे के बीच हुआ रामलला की प्रतिमा का विसर्जन

प्रगति चंद Updated Thu, 23 Jan 2025 07:03 PM IST

अयोध्या में श्री रामलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर टांडाकला ग्राम सभा पांडेय मोहल्ले में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोहल्ले के पंडाल में भगवान श्री रामलाल की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में मोहल्ले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पंडाल में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार की शाम को भगवान श्री रामलाल की पूजा-अर्चना के बाद, गांव और बाजार के नवयुवक, बच्चे और महिलाएं भगवान की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए। इस अवसर पर डॉक्टर गुलजारी पांडेय, कपिल चौरसिया, विकास पांडेय, टिल्लू पांडेय, भूलेटी पांडेय, शिवम पांडे, चुलबुल चौरसिया और मोहल्ले की अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें