फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पर छात्रा को कड़े से पीटने का आरोप, VIDEO

चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की एक छात्रा की कथित पिटाई का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस हरकत में आ गई है। परिजनों ने विद्यालय के शिक्षक पर हाथ में पहने कड़े से छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। घटना में छात्रा की पीठ पर रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग ने भी विभागीय जांच बैठा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें