चंदौली जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुगलसराय पुलिस और स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह व स्वाट प्रभारी रामजनम यादव के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस को 23 मार्च 2026 को सूचना मिली कि थाना मुगलसराय क्षेत्र के ग्राम सेमरा स्थित मग्गू पटेल के मकान व बगीचे में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां से 14 लोगों को मौके पर पकड़ लिया गया।