फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के हमले से यात्री जख्मी, डरकर महिला जमीन पर गिरी; VIDEO

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में शुक्रवार की दोपहर में बंदर ने हमला कर एक यात्री को जख्मी कर दिया। अन्य यात्रियों ने बंदर को भगाया। यात्री ने प्राथमिक उपचार कराया। पीडीडीयू जंक्शन पर इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर यात्रियों को जख्मी कर दे रहे हैं। स्टेशन परिसर में मौजूद यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पैसेंजर प्लेटफॉर्म के साथ-साथ सर्कुलेटिंग एरिया में भी बंदरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को ट्रेन से उतर कर आ रहे महिला और पुरुष यात्री पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने पुरुष यात्री को काट लिया। वहीं महिला जमीन पर गिर पड़ी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला की मदद की और उसे प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि स्टेशन से बंदरों को भगाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें