टांडाकला गांव स्थित श्री गणेश मंदिर के समीप श्री गणेश घाट पर इन दिनों भक्ति और उत्साह का माहौल है। घाट की शोभा को बढ़ाते हुए पांडेय परिवार के सदस्य द्वारा पंचमुखी हनुमान की एक भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। मंदिर के ऊपर आकर्षक गुंबज बनाया जाएगा। अब इस घाट पर श्री गणेश मंदिर, भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग पहले से पांडेय परिवार द्वारा स्थापित है। अब श्री हनुमान का नवनिर्मित मंदिर भी जुड़ जाएगा। धार्मिक स्थलों के साथ-साथ, घाट पर सार्वजनिक सुलभ शौचालय और श्री गणेश मनरेगा पार्क जैसी सुविधाओं की उपलब्धता ने इसे एक महत्वपूर्ण सामुदायिक केंद्र बना दिया है। इस धार्मिक पहल और घाट के सौंदर्यीकरण से ग्रामवासी अत्यंत प्रसन्न हैं। गांव के राजमणी पांडेय, रविशंकर पांडेय, शशिकांत, कपिल, कक्कू, गुड्डु, अमित, गोलू, घनश्याम सहित अन्य लोगों ने इस कार्य की सराहना की।