फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान जिपं सदस्य को मिली जान से मारने की धमकी; VIDEO

राघोपुर निवासी एवं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। बसंत यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मतसा गांव निवासी एक युवक ने करीब तीन दिन पहले जीवपुर निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल पर फोन कर उनके बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि इस घटना की जानकारी उन्हें छह अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने के बाद हुई। बसंत यादव का आरोप है कि संबंधित युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से भी जमानिया कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस को बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और आरोपी के आपराधिक मामलों की सूची भी सौंपी है। बसंत यादव ने कहा कि धमकी के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उधर, प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें