धानापुर ग्राम सभा धानापुर स्थित ऐतिहासिक विजयदशमी पोखरा परिसर में निर्माणाधीन भव्य शिवालय का बुधवार जीयर स्वामी ने अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वामी ने मंदिर निर्माण की प्रगति को ध्यानपूर्वक देखा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण केवल आस्था का केंद्र नहीं होता, बल्कि समाज को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का भी माध्यम बनता है। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।