फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली नहीं तो सड़क बनी तालाब, बथावर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; VIDEO

विकास खंड सकलडीहा के बथावर गांव में नाली निर्माण और साफ-सफाई के अभाव में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर नाबदान का गंदा पानी फैलने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बरसात शुरू होने से पहले ही सड़क तालाब जैसी स्थिति में बदल गई है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है, जिन्हें रोज इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। इस समस्या को लेकर गांव के विजयपाल मौर्य, हंसलाल मौर्य, संजीव चौरसिया, अलाउद्दीन अंसारी, भोलू अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद हुसैन और रियाजुद्दीन अंसारी सहित कई ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो नाली निर्माण कराया गया और न ही सफाई की कोई व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ और जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें