फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने 58 लाख की तीन सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास

चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार को करीब 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़क एवं नाली परियोजनाओं का शिलान्यास कराया। खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं शिलान्यास करने के बजाय स्थानीय नागरिकों के हाथों शिलान्यास कराकर जनभागीदारी का संदेश दिया। विकास खंड सदर की ग्राम सभा शाहपुर में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 42 लाख रुपये की लागत से भिखारीपुर-बनौली चट्टी पिच रोड से छोटकू सिंह एवं अलगू यादव के खेत होते हुए पासवान बस्ती से रामकेवल पासवान के सामने लिंक रोड तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा ग्राम सभा सीकरी के राजस्व गांव बरिया में 11 लाख रुपये की लागत से गुलाब चौहान के मकान से बचाव चौक के घर होते हुए नहर तक नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण होगा। वहीं नगर पंचायत चंदौली के वार्ड नंबर-11 में एनएच-19 से आशु सिंह के मकान तक 5 लाख रुपये की लागत से नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें