मां गंगा की अविरलता व स्वच्छ रखने और जनजागरण का संदेश देने के लिए जिला गंगा समिति चंदौली की ओर से चहनियां रेंज में बृहस्पतिवार की सुबह ''रन फॉर गंगा'' एवं प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभागीय वनाधिकारी एवं जिला गंगा समिति के सदस्य/ संयोजक बी. शिव शंकर के निर्देशन में किया गया। इस अभियान में छात्रों, शिक्षकों तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डीपीओ दर्शन निषाद, वन विभाग के कर्मचारी जीतेन्द्र, अभिषेक, विजय लाल तथा गंगा ग्रामों के स्थानीय युवा महत्वपूर्ण भूमिका में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर घाट परिसर की सफाई भी की और प्लास्टिक मुक्त गंगा का संदेश दिया।