फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेधावी छात्रों ने बढ़ाई विद्यालय की चमक, समारोह में हुए सम्मानित

Pragati Chand Updated Mon, 09 Mar 2026 03:32 PM IST

चंदौली जिले के टांडाकला ग्राम सभा स्थित कंपोजिट विद्यालय (द्वितीय) के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता का परचम लहराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में सफल छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यालय के तीन छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिनके विवरण निम्नलिखित हैं अनुभव राज: अनुक्रमांक 4301115, रैंक-27 (प्राप्तांक 128/180) प्रतीक: अनुक्रमांक 4302574, रैंक-30 (प्राप्तांक 125/180) आराध्या: अनुक्रमांक 4301168, रैंक-44 (प्राप्तांक 111/180) सम्मान समारोह के दौरान सोनबरसा ग्राम प्रधान राधिका देवी एवं प्रतिनिधि आनंद कुमार सोनकर ने बच्चों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को उपहार स्वरूप 'जियोमेट्री बॉक्स' भेंट किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें