फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज सिंह काका का आरोप, 2507 करोड़ खर्च के बाद भी रिंग रोड अधूरा; VIDEO

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर बनारस–चंदौली रिंग रोड के निर्माण को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि 2507 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बने इस रिंग रोड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष आनन-फानन में उद्घाटन कर दिया गया, लेकिन उद्घाटन के एक साल बाद भी परियोजना पूरी नहीं हो सकी है। मनोज सिंह काका ने आरोप लगाया कि रिंग रोड अभी तक केवल एक तरफ से ही बन पाया है, जबकि दूसरी ओर काम अधूरा पड़ा है। उन्होंने वीडियो में बताया कि रेवसा (रेवसां) से जहां सड़क की शुरुआत होती है, वहां बड़े-बड़े बोल्डर रखकर रास्ता रोक दिया गया है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड की सर्विस लेन आधी-अधूरी है, जिससे स्थानीय लोगों, किसानों और छोटे व्यापारियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गंगा नदी पर बना पुल इतना जर्क और खराब स्थिति में है कि उस पर तेज गति से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। कहा कि इतनी बड़ी परियोजना का उद्घाटन जल्दबाजी में कर राजनीतिक प्रचार किया गया, लेकिन गुणवत्ता और पूर्णता पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और संबंधित विभागों की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है। मांग की कि रिंग रोड निर्माण में हुई लापरवाही और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि पूरे बनारस–चंदौली रिंग रोड का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि आम जनता को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें