चंदौली के महेंद्र टेक्टिकल कॉलेज में इंडी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा की। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि चंदौली पहुंचते ही डंबल इंजन के सरकार का धुआं निकल जाता है। पश्चिम से जो हवा चली है वह अब पूर्वांचल पहुंच गई है, जिसको भांप कर दिल्ली वाले नेताजी मंच पर कांपने लगे हैं और अपने ही दिए गए भाषण भूलने लगे हैं।