समान नागरिक संहिता संवैधानिक है। यह देश में लागू होकर रहेगा। यह देश हिंदुओं का है और इस देश का हर नागरिक हिंदू है। ये बातें उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश शेखर यादव ने रविवार को विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हिंदू बहुत व्यापक शब्द है। हिंदू पूजा पद्धति का नाम नहीं बल्कि जीवन शैली है। हिंदू सनातन है। यही कारण है कि भारत में रहने वाला किसी भी पंथ को मानने वाला हो, वह हिंदू है। 8 दिसंबर 2024 को विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यक्रम में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के मुद्दे पर अपने दिए गए बयान हिन्दुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यक के अनुसार ही देश चलेगा को याद करते हुए कहा कि धरती हमारी माता है, वंदे मातरम कहने वाला हिंदू। देश में रहने वाले हर सिकी को वंदे मातरम कहना होगा। यदि कोई वंदे मातरम नहीं कहता तो देश छोड़ दे। यह कहना यदि देश विरोधी बात है तो मैं सौ बार कहूंगा।