चंदौली जिले में सरकारी दावों की हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जिले के 12 सरकारी विद्यालयों तक आज भी पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। यहां पढ़ने वाले 500 से अधिक बच्चे रोज खेतों की मेड़, कीचड़ और संकरी पगडंडियों से होकर विद्यालय पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे बच्चों के सामने हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।