फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक शुरू हुआ एलईडी लाइटों का कनेक्शन;video

चंदौली जिले में पड़ाव से गोधना तक लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से सिक्स लेन और फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना के तहत पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन का निर्माण करीब एक वर्ष पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक सड़क पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। सिक्स लेन बनने के बाद वाहनों की रफ्तार पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। हालांकि, शाम ढलते ही पूरी सड़क अंधेरे में डूब जाती है। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि दो लोगों की मौत अंधेरे में पशुओं और अन्य वाहनों से टकराने के कारण हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें