विकासखंड नौगढ़ के ग्राम नोनवट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान लालसाहब द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम वरुण संस्था के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें संस्था के महासचिव डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रतिभागी महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। कार्यक्रम में विजेंद्र कुमार, सत्य नारायण महादेव, सोनम कुमारी, पूनम कुमारी, लक्ष्मीना सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।