फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हादसे से भी नहीं लिया सबक, युवक की मौत के बाद भी धड़ल्ले से किया जा रहा अवैध खनन

Pragati Chand Updated Mon, 18 May 2026 09:37 AM IST

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव के समीप शुक्रवार देर रात मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद भी क्षेत्र में अवैध खनन का काम थमता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि रूपेठा गांव के तालाब से दिन-रात खुलेआम मिट्टी खनन कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रूपेठा गांव स्थित तालाब से इन दिनों जेसीबी मशीन और कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही है। शुक्रवार देर रात इसी अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चतुभुजपुर निवासी नंदू यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुगलसराय-चहनिया मार्ग पर लगभग तीन घंटे तक जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें