आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को विकासखंड धानापुर में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।