पीडीडीयू नगर में शुक्रवार देर रात एक तिलक समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब एक युवती ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम रुकवा दिया। अलीनगर थाना क्षेत्र में हाईवे के पास स्थित एक होटल में तिलक की रस्म चल रही थी, तभी युवती के पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया।