चंदौली में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार का गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर के करीब पहुंच गया है। इससे तटवर्ती इलाकों में बेचैनी बढ़ने लगी है। गंगा का जल नदी तट को छोड़ कर खेतों की ओर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की शाम चार बजे तक गंगा का जल स्तर 70 मीटर रहा। गंगा का जिले में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है। जिले में शुक्रवार से गंगा के जल स्तर में तेजी से बढोत्तरी शुरू हुई है। शुक्रवार की शाम चार बजे तक गंगा का जल स्तर 69.54 मीटर रहा। यह गंगा के चेतावनी बिंदू 70.262 से 72 सेमी कम रहा है। शनिवार की शाम चार बजे तक जल स्तर तीस सेमी बढ़ कर 70 मीटर हो गया। जिले में गंगा के खतरे का बिंदू 71.262 मीटर जबकि वर्ष 1978 में आई बाढ़ के दौरान गंगा का जल स्तर 73.901 मीटर तक पहुंच गया था। तेजी से गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी से नियामताबाद ब्लाक के बहादुरपुर, मवई कला, कुंडा खुर्द, कुंडा कला, सहजौर, रौना आदि तटवर्ती इलाके के लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।