बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया कस्बे में उचक्कों का गिरोह लगातार सक्रिय है। शनिवार की शाम रिश्तेदारी से लौट रही एक बुजुर्ग महिला को दो अज्ञात युवकों ने झांसे में लेकर उसके कान के सोने के कर्णफूल उड़ा दिए। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पुत्र ने रविवार को बलुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर इसी तरह की यह दूसरी घटना है, जिससे कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है।