फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के चार दिन बाद भी सड़क पर बिखरा पड़ा है वाहनों का मलबा, VIDEO

मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर 15 जनवरी की रात हुए भीषण सड़क हादसे के चार दिन बीत जाने के बावजूद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों साइकिल और टोटो का मलबा अब तक सड़क से नहीं हटाया गया है। हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक के बाद एक साइकिल, टोटो, ऑटो और कार को टक्कर मार दी थी। इस दर्दनाक घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो वाहन को सड़क से हटवा दिया था, जिससे यातायात आंशिक रूप से बहाल हो गया। लेकिन हादसे में क्षतिग्रस्त हुई साइकिल और ऑटो का मलबा आज भी सड़क पर जस का तस पड़ा हुआ है। चार दिनों से सड़क के बीच पड़े इन मलबों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पड़ाव चौराहा वैसे ही अत्यधिक व्यस्त इलाका है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क पर मलबा पड़े होने से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। खासकर रात के समय मलबा दिखाई नहीं देने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह और भी खतरनाक साबित हो रहा है। कई बार छोटे वाहन मलबे से टकराते-टकराते बचे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने कई बार पुलिस से मलबा हटवाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही मलबे को हटवाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें