अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव के खलिहान में रखे एक किसान के धान के बोझ में मंगलवार को आग लग गई। आग की चपेट में आकर चार बीघा धान की फसल धू-धूकर जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गांव निवासी पोतन खान का चार बीघा धान का पुआल खलिहान में रखा हुआ था। बुधवार को अचानक पुआल में आग लग गई।ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पुआल जलकर राख हो गया था। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।