चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमृतपुर में मंगलवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे खपरैल में रखा सामान जलकर राख हो गया। लपटें इतनी तेज थीं कि घर से कुछ भी सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। आग से एक गाय के साथ ही बकरी और बछड़ा भी झुलस गया। आग से तकरीबन एक लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।