फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से बिरयानी की दुकान में लगी आग, 35 हजार का नुकसान;video

चंदौली जिले के पड़ाव चौराहे पर देशी शराब के ठेके के समीप स्थित एक बिरयानी की दुकान में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। यदि आग दुकान के अंदर रखे गैस सिलेंडर तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान होता। मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना के भुइली गांव निवासी अली हुसैन पिछले एक वर्ष से क्षेत्र में बिरयानी और चखने की दुकान चला रहे हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख अली हुसैन को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से दुकान में रखा तराजू, मिक्सर, मसाले, खाद्य सामग्री, बर्तन तथा अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान संचालक के अनुसार आग से करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में मुगलसराय के निरीक्षक विजय प्रताप ने कहा कि आग समय से बुझा लिया गया है। पहली नजर में शार्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें