पीडीडीयू नगर रेलवे के डिलक्स शौचालय से निकलने वाला गंदा और बदबूदार पानी कई दिनों से नगर की सड़क पर जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों को नाक बंद कर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे की लापरवाही का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ा।