नौगढ़ तहसील क्षेत्र के भरदुआ मोड़ पर बृहस्पतिवार को जमीन विवाद को लेकर किसानों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। किसानों ने नौगढ़-रॉबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर बांस की बल्ली बांधकर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब चार घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया और आवागमन सामान्य हो सका।