फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक पाथवे पर अतिक्रमण, पैदल चलना दुश्वार

Pragati Chand Updated Sat, 16 May 2026 04:25 PM IST

चंदौली जिले में पड़ाव से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तक करीब 328 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिक्स लेन मार्ग इन दिनों अव्यवस्था और गंदगी का शिकार होता जा रहा है। डिवाइडर पर उपले पाथे जाने के कई वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब सड़क के दोनों किनारों पर बने पाथवे और खाली स्थानों पर भी बड़ी संख्या में उपले पाथे जा रहे हैं। सड़क किनारे पैदल चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर उपलों के कारण पाथवे संकरा हो गया है, जिससे राहगीरों को मजबूरन सड़क के किनारे चलना पड़ रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस आधुनिक मार्ग की सुंदरता और स्वच्छता पर उपले पाथे जाने से दाग लग रहा है। सड़क किनारे फैली गंदगी से न केवल पाथवे की आकर्षक छवि खराब हो रही है, बल्कि दुर्गंध और अस्वच्छता की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें