चंदौली समिति यूपी के 6 जिलों में एकीकृत न्यायालय परिषद कुल 1500 करोड़ रुपए से बनवाया जाएगा। सभी जिलों में कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास चंदौली से ही होगा यह बातें पत्रकारों से बातचीत के दौरान चंदौली के डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कही। उन्होंने बताया कि चंदौली में भी इस परियोजना के तहत 236 करोड़ से एकीकृत न्यायालय कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। यह 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा और 2027 में यह पूरी तरीके से तैयार हो सकता है उन्होंने बताया कि इसमें अधिवक्ताओं के चेंबर के साथ कल 37 कोर्ट भी होंगे इसके साथ जो न्यायिक पदाधिकारी हैं उनके आवास और अन्य सभी व्यवस्थाएं एक ही छत के नीचे होगी।