चंदौली। खेत की जुताई को लेकर चल रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। फत्तेपुर कला गांव की एक महिला ने पड़ोसियों पर खेत की जोताई के दौरान उसकी बहू के साथ मारपीट, गला दबाने का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। जिसपर प्राथमिकी दर्ज की गई है।