जिले के नियामताबाद विकासखंड के जलीलपुर गांव के नई बस्ती में पानी निकासी की समस्या बहुत बड़ी समस्या है। यहां सामान्य दिनों में भी गलियों में घुटने भर सीवर का गंदा पानी लगा हुआ है। इस पानी निकासी के लिए पूर्व सांसद महेंद्रनाथ पांडे ने अपने निधि से 60 लाख रुपये भी दिए थे, लेकिन रेलवे के एनओसी न मिलने की वजह से यह काम नहीं हो सका। जलीलपुर गांव के नई बस्ती में पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए पूर्व सांसद महेंद्रनाथ पांडे ने अपने निधि से 60 लाख रुपए दिए थे, लेकिन रेलवे के एनओसी न मिलने की वजह से यह काम नहीं हो सका। इस वजह से आज भी इस गंदे पानी के बीच लोगों को रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है।