फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के पास लटकते बिजली तार से हादसे की आशंका, VIDEO

बरहनी विकासखंड के शिरकालपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर और उससे लटकते बिजली के तार हादसे को दावत दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर से निकला 440 वोल्ट का तार काफी नीचे तक झूल रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। प्राथमिक विद्यालय के पास से गुजर रहा यह बिजली तार कई दिनों से नीचे लटका हुआ है, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। विद्यालय परिसर के आसपास अक्सर बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे में खुले और नीचे लटकते तार बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय में करीब तीन वर्ष से लेकर दस वर्ष तक के बच्चे पढ़ने आते हैं। खेलते समय बच्चे अनजाने में इन तारों के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक तार को ऊंचा करने या सुरक्षित करने की व्यवस्था नहीं की गई। इससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द लटक रहे तारों को ठीक कराया जाए और ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें