फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से किया जाए फसल नुकसान का सर्वे, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 01:44 PM IST

बेमौसम हुई बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए डीएम चंद्र मोहन गर्ग शनिवार को गांवों का दौरा कर किसानों से मिले और खेतों में जाकर पानी में डूबी फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नायब तहसीलदार सदर चित्रसेन, नायब तहसीलदार चकिया आरिफ तथा राजस्व निरीक्षकों के साथ ग्राम फत्तेपुर मडहर, हरिपुर सहित कई गांवों में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। जिलाधिकारी ने खेतों में खड़ी धान की फसलों की स्थिति देखी और किसानों से उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने मौजूद लेखपालों व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नुकसान की सटीक रिपोर्ट तैयार कर सभी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी किसान के साथ भेदभाव या अन्याय नहीं होना चाहिए, और यदि किसी किसान की शिकायत मिली कि उसे मुआवजा नहीं दिया गया है, तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसी भी किसान को राहत पाने में देरी न हो। इसलिए फसल नुकसान का सर्वे पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें