फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनबरसा में बहुद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण शुरू; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 03 Jun 2026 06:44 PM IST

टांडा कला के सोनबरसा गांव में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण शुरू हो गया है। तकनीकी कारणों से पूर्व में इसका काम रूका हुआ था। दोबारा काम शुरू होने से जल्द इसके पूरा होने की उम्मीद जग गई है। शासन की ओर से सोनबरसा ग्राम सभा में 17.46 की लागत से इस बहुउद्देशीय पंचायत भवन की स्वीकृति पिछले वर्ष मिली थी। ग्राम प्रधान राधिका देवी की देख रेख में विवाह मंडप के समीप कार्य शुरू हुआ। कुछ तकनीकी और भूमि संबंधी कारणों से राजस्व विभाग की टीम ने बीच में ही काम रुकवा दिया था। ऐसे में प्रधान राधिका देवी और प्रतिनिधि आनंद सोनकर ने प्रशासनिक अधिकारियों और राजस्व विभाग के चक्कर काटे, कागजी औपचारिकताओं को पूरा किया। इसके कारण फिर से इसे पूरा करने की स्वीकृति मिली है। इसके बाद काम शुरू हुआ। इस पंचायत भवन के बन जाने से सोनबरसा और आसपास के ग्रामीणों की बड़ी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। वर्तमान में गांव के लोगों को छोटे से छोटे कागजी काम के लिए भी लगभग 12 किलोमीटर दूर चहनिया ब्लाक कार्यालय जाना पड़ता है। आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अब गांव में ही बन जाएंगे। पंचायत भवन में इंटरनेट और कंप्यूटर की व्यवस्था होने से ग्रामीणों को डिजिटल इंडिया का सीधा लाभ मिलेगा। काम फिर से शुरु होने पर गांव के सीताराम निषाद, सुदर्शन यादव, अनिल निषाद, महेश निषाद, झगड़ू निषाद ने खुशी जताई है। प्रधान राधिका देवी ने कहा कि अब जल्द ही इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें