फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते-चलते जल उठी सीएनजी ऑटो, यात्रियों ने भागकर बचाई जान; VIDEO

अलीनगर थाना क्षेत्र के ककरही खुर्द गांव के समीप अलीनगर–सकलडीहा मार्ग पर मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कमालपुर से सवारी लेकर मुगलसराय जा रही एक सीएनजी ऑटो अचानक धू-धू कर जलने लगी। ऑटो में सवार सभी यात्री और चालक किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहे। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग लगते ही ऑटो कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई। आग की लपटों के साथ टायर एवं अन्य हिस्सों के ब्लास्ट होने लगे, जिससे 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति आग के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। तेज धमाकों के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ही सड़क पर फंसे वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। सौभाग्य से घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें