फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में फाइल के विवाद में बाबू ने अधिवक्ता पर किया हमला;video

अभिनव कुमार Updated Mon, 29 Jun 2026 02:25 PM IST

चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील परिसर में सोमवार को एक फाइल को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। तहसील में तैनात एक माल बाबू पर अधिवक्ता के साथ मारपीट और धारदार वस्तु से हमला करने का आरोप लगा है। घटना में अधिवक्ता के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। मामले के बाद तहसील परिसर में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। अधिवक्ता उपेंद्र सिंह एक मामले की धारा 138 (2) से संबंधित फाइल लेने तहसील पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उक्त फाइल पिछले दिन से लंबित थी और इस संबंध में अधिवक्ता ने तहसीलदार से भी शिकायत की थी। सोमवार को फाइल मांगने के दौरान माल बाबू साकिब अली और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान माल बाबू ने किसी धारदार जस्तु से अधिवक्ता के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें