फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वीरासराय लिफ्ट कैनाल पर अव्यवस्था, किसानों को नहीं मिल पा रहा भरपूर पानी

चंदौली में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वीरासराय गंगा नदी पर स्थापित लिफ्ट कैनाल की बदहाल स्थिति से किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी कैनाल व नहरों की समय पर सफाई न होने और झाड़-झंखाड़ जमा रहने के कारण पानी का बहाव बाधित हो जाता है, जिससे ओवरफ्लो होकर पानी सीधे गंगा नदी में गिर जाता है। वहीं कई बार कैनाल से जुड़े पाइपों में लीकेज होने से बहुमूल्य सिंचाई जल गंगा में बह जाता है। इन अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण सारनाथ चौरसिया, गुड्डू सिंह, अनिल श्रीवास्तव, रामजी तिवारी सहित अन्य किसानों ने बताया कि पहले यह पंप कैनाल करीब 50 क्यूसेक पानी वहन करता था, जिसे अब घटाकर 30 क्यूसेक कर दिया गया है। पहले जहां दो मोटरें संचालित होती थीं, वहीं अब केवल एक मोटर के सहारे मात्र 15 क्यूसेक पानी चलाया जा रहा है। ऐसे में कैनाल की हालत सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ती जा रही है। समय-समय पर पानी के लिए किसानों को संघर्ष करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता सुनील कुमार यादव ने बताया कि कैनाल में लगी पाइपलाइन काफी पुरानी हो चुकी है। पाइप के जॉइंट पर पानी का रिसाव हो रहा है, जिसे फिलहाल अस्थायी रूप से दुरुस्त किया जा रहा है। पाइपलाइन के नवीनीकरण एवं मरम्मत के लिए विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही पाइप बदले जाएंगे, जिससे किसानों को भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें