फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुअर कला पुलिस चौकी पर अब तक नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा पर सवाल; VIDEO

जहां एक ओर शासन और पुलिस प्रशासन आम जनता से सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमों का पालन करने की अपील करता है। वहीं दूसरी ओर, बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुवर कला पुलिस चौकी पर आज तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जा सके हैं। इससे न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। आधुनिक दौर में पुलिस थानों और चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना अनिवार्य माना जाता है। कैमरे जहां एक ओर पुलिस परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, वहीं दूसरी ओर किसी भी विवाद, शिकायत या घटना की स्थिति में निष्पक्ष साक्ष्य के रूप में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद महुवरकला पुलिस चौकी पर कैमरों का न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह विडंबना है कि जो पुलिस प्रशासन नागरिकों को कानून व्यवस्था और नियमों के प्रति जागरूक करता है, वही अपनी ही चौकी पर बुनियादी सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहा है। लोगों का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे न होने से पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है और फरियाद लेकर आने वाले लोगों के मन में भी डर व अविश्वास बना रहता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि महुवर कला पुलिस चौकी पर शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और पुलिस व जनता के बीच विश्वास कायम रह सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें