इलिया थाने की पुलिस और स्वाट व एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार को गो तस्करी के मामले में आठ माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को माल्दह पुलिया के पास स्थित काली माता मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 110 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट व बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पहले से प्राथमिकी दर्ज हैं।