चंदौली जिले की पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बृहस्पतिवार की शाम दून एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी में एक महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। लोको पायलट की तत्परता और यात्रियों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई। आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।