चंदौली जिले में सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय भवन पर भी बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान सपा नेता और पूर्व प्रमुख बाबूलाल से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान लगभग 50 दुकानों के सामने फोरलेन के डिवाइडर के बीच से 48 फीट तक अतिक्रमण हटाया गया। जिला व पुलिस प्रशासन के साथ नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में चले अभियान के दौरान लोगों की भारी भीड़ लगी रही। वहीं अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क को वन-वे कर दिए जाने से घंटों जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।