फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष- पाताल से अपराधी खोजकर लाने का दावा क्यों नहीं हुआ पूरा

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 12:28 PM IST

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने रोहिताश पाल के परिजनों से रविवार को मुलाकात की। उउन्होंने घटना के 5 दिन बाद एक भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर बसपा प्रतिनिधिमंडल ने रोहिताश पाल के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि कहीं भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी चाहे पाताल लोक में छुपा हो उसे ढूंढकर अंजाम तक पहुंचाया जाएगा पर यहां अपराधी क्यों नहीं पकड़ पाए हैं। पांच दिन बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। इसको लेकर आईजी और एसओ से बात की गई। बसपा के प्रतिनिधिमंडल में बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर रामचंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान और याहिया खान समेत अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें