फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल दुकान के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; VIDEO

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नई बस्ती जीटी रोड स्थित एक मार्बल दुकान के बाहर से बाइक चोरी का सामने आया है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर निवासी संतोष कुमार नई बस्ती स्थित जेपी मार्बल में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 21 मई की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पैशन प्रो बाइक (यूपी 67 एल 0611) दुकान के बाहर खड़ी कर काम में लग गए। दिनभर बाइक वहीं खड़ी रही, लेकिन रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह दुकान से बाहर निकले तो बाइक गायब मिली। बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की और लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें