जनपद स्तरीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन शनिवार को किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर चंदौली से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को पल्स पोलियो अभियान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।