फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श नगर पालिका का दर्जा नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता, VIDEO

डबल इंजन की सरकार में नगर पालिका पीडीडीयू नगर को सी ग्रेड में रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय नगर पालिका परिषद मुगलसराय को आदर्श नगर पालिका का दर्जा प्राप्त था, जिसके तहत प्रति वर्ष दो करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए मिलते थे। उक्त बातें नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में केवल नाम बदलने का कार्य किया जाता है। आदर्श नगर पालिका के तहत प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रुपये पालिका को मिलता था जो सपा सरकार के बदलने पर बंद कर दिया गया। इससे नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि अब नगर पालिका को सी ग्रेड में रखा गया है, जिससे विकास कार्यों पर और असर पड़ेगा। कहा कि मुगलसराय नगर पालिका कार्यालय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तो कर दिया गया, लेकिन नगर के विकास के लिए कोई विशेष बजट या योजना नहीं दी गई। समाजवादी पार्टी नाम बदलने की राजनीति में नहीं, बल्कि विकास के कार्यों में विश्वास करती है। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि नगर पालिका से जुड़े कार्यों जैसे गृहकर, नामांतरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि बनवाने में महीनों लगने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सपा नेताओं ने कहा कि इन जनसमस्याओं को लेकर पार्टी जनता के बीच जनजागरण अभियान चलाएगी। नगर के विकास कार्यों को प्रभावित करने के लिए सत्ता में बैठे लोग कुचक्र रच रहे हैं और नगर पालिकाओं को पर्याप्त बजट नहीं दिया जा रहा है। बैठक में इंद्रजीत शर्मा, बैजनाथ यादव, सोनू चौहान, आरती यादव, सभासद पारस यादव, सभासद संजय दत्त, सभासद अमित खरवार, अमरेश यादव, सुरेंद्र, अनिल दाढ़ी, रमेश यादव आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रेम तिवारी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें