मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। रेलवे चौकी क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के समीप बाकले मोड़ पर एक स्कूल बस ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने घायल छात्रा को तत्काल मंडलीय रेलवे लोको अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।