फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी से खरीदकर रखा गया 50 बोरा गेहूं गायब, सरकारी क्रय केंद्रों में मचा हड़कंप; VIDEO

चंदौली में सदर थाना क्षेत्र स्थित नवीन कृषि मंडी में सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों से करीब 50 बोरे गेहूं गायब होने की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मंडी प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नवीन मंडी परिसर में इस समय पांच सरकारी गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद हो रही है। रोज की तरह बुधवार देर रात पल्लेदारों ने गेहूं की बोरियों को व्यवस्थित ढंग से रखकर रैक लगाया और घर चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह जब कर्मचारी और पल्लेदार मंडी पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। केंद्रों से करीब 50 बोरे गेहूं गायब मिले। सरकारी गेहूं चोरी होने की खबर फैलते ही मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद मंडी प्रशासन और खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस भी जांच में जुट गई है। मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरी में शामिल लोगों का पता लगाया जा सके। डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें