फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष से पेयजल संकट से जूझ रहे मढि़या के 400 परिवार, VIDEO

जलनिगम विभाग की लापरवाही से मढि़या गांव के चावला गली और नई बस्ती के लगभग 400 परिवार पिछले एक वर्ष से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हर घर जल योजना के तहत संचालित आरो परियोजना में पुरानी पाइपलाइन बंद कर दी गई, लेकिन नई पाइपलाइन को नलकूप से जोड़ने का काम अब तक पूरा नहीं हुआ। इसके कारण लोगों को रोजमर्रा के लिए पानी जुटाना भारी चुनौती बना हुआ है। गांव के लोग बताते हैं कि नई लाइन बनाई गई, लेकिन कनेक्शन नहीं दिए जाने से नलों में एक साल से पानी नहीं आया। पुरानी लाइनें बंद कर देने से स्थिति और खराब हो गई। हैंडपंप भी अब नहीं चालू हैं। ऐसे में मोहल्ले के चार–पांच समरसेबल पंप ही सहारा बने हैं, जिन पर सुबह से ही लंबी लाइन लग जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें